ऑनलाइन लूडो खेलना पड़ सकता है भारी, हो सकती है जेल

लाकडाउन के दिनों में टाइम पास करने के लिए लोग ऑनलाइन लूडो या सांप सीढ़ी खेलना काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन ध्यान रहे, लूडो खेलना हानी न हो या फिर सलाखों के पीछे भी जा सकता है। दरअसल, ये पॉपुलर गेम सट्टेबाजी का नया खेल बन गया है। अचानक आपको टेलीग्राम या वॉट्सऐप पर लूडो के ग्रुप में एड कर लिया जाता है। आप सोचते हैं कि ये तो खेल का ग्रुप है। लेकिन सावधान! ये खेल आपको सलाखों के पीछे ले जा सकता है


ग्रुप एडमिन लोगों को ग्रुप में जोड़ते हैं फिर एक लिंक भेजते हैं। इसके बाद ग्रुप एडमिन एक कोड देता है, जिससे ग्रुप के चार लोग अलग-अलग जगह पर रहकर लूडो खेलते हैं। बाकी लोग शर्त लगाते हैं कि कौन जीतेगा।
इस खेल में जीतने वाले से एडमिन कमीशन लेता है और शर्त में लगे पैसे अलग-अलग लोगों में हार-जीत के हिसाब से बंटते हैं। इन गेम्स पर हजारों का सट्टा लगता है।

जाने क्या होती हैं गेम खेलने की शर्तें
1. लूडो ग्रुप में एडमिन का स्पष्ट कर देता है कि विदाउट डिपॉजिट नो गेम।
2. गेम के बीच नेट पैक खत्म हो गया, फोन हैंग हो गया तो पैसे किसी भी कीमत पर वापस नहीं मिलेंगे।
3. हर गेम के बाद बैलेंस पैसा डालना होगा।
4. ग्रुप में गाली देने वाले का बैलेंस जीरो माना जाएगा।
5. मिनिमम 100 रुपये की शर्त तो लगानी ही पड़ेगी।

Post a Comment

0 Comments